कोरबा: SI के बेटे की मौत, पांच दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग
Korba, Korba | Jun 13, 2026 कोरबा जिले में 5 दिन पहले सब इंस्पेक्टर रामनारायण रात्रे के पुत्र चंद्रमणि उर्फ डब्बू के साथ कबाड़ चोरों ने जमकर मारपीट की। इस घटना में उसे सिर, हाथ, पैर, सीने में काफी चोटें आईं। एक्स-रे रिपोर्ट में कई जगह की हड्डियों में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई, जबकि अंदरूनी स्तर पर भी चंद्रमणि को काफी नुकसान हुआ।