बडोनी: कुरथरा मंडी रोड पर गल्ला व्यापारी से ₹80 हजार की लूट, मिर्ची झोंक बाइक सवार बदमाशों ने दिया अंजाम
Badoni, Datia | May 5, 2026 दतिया जिले के बड़ौनी थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई लूट की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्राम कुरथरा के मंडी रोड पर एक गल्ला व्यापारी को निशाना बनाते हुए बाइक सवार तीन बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया, जिससे वह असहाय हो गया। जिसके बाद उन्होंने बारदात को अंजाम दिया।