बड़ी खबर
पुलिस के सामने दबंगों का तांडव! हादसे के बाद कार चालक की पिटाई, पुलिस की मौजूदगी पर सवाल
मिर्जापुर। मुंहकुचवा (राबर्ट्सगंज तिराहा) के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई।
इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में कार चालक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
हादसे के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मौके पर मौजूद पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों में चर्चा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी।
#TodayMirzapur #MirzapurNews #Mirzapur #BreakingNews #मुंहकुचवा #राबर्ट्सगंजतिराहा #RoadAccident #सड़कहादसा #Police #पुलिस #ViralVideo #कारचालक #बाइकहादसा #LawAndOrder