शिक्षक राष्ट्र निर्माण के आधार, संकायाध्यक्षों का हुआ सम्मान
मीरजापुर। माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस पर गरिमापूर्ण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई।
कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य का निर्माण भी करते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायाध्यक्षों को उनके शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो. भवभूति मिश्र, समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक सिंह, विधि संकायाध्यक्ष प्रो. गौरी शंकर द्विवेदी, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र पाण्डेय, कृषि संकायाध्यक्ष प्रो. सूबेदार यादव एवं वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. राज मोहन शर्मा को सम्मानित किया गया।
इस दौरान शिक्षकों ने गुरु-शिष्य परंपरा एवं शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
#TodayMirzapur #मिर्जापुर #माँविंध्यवासिनीविश्वविद्यालय #शिक्षकदिवस #TeachersDay2026 #डॉसर्वपल्ली_राधाकृष्णन #शिक्षक #शिक्षा #विश्वविद्यालय #MirzapurNews