गुना नगर: गुना में एमपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
गुना शहर में एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षाएं जारी है। 20 मार्च को जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसोदिया ने शहर के शासकीय और निजी विद्यालयों में बनाए गए बोर्ड परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया। केंद्रो की व्यवस्थाएं देखी। परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित पाई गई। कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। निरीक्षण कर केंद्र प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।