गुना नगर: टेकनपुर ग्वालियर से दिवंगत बीएसएफ आईजी राजेश शर्मा का पार्थिव शरीर गुना पहुंचा, कलेक्टर और एसपी ने दी श्रद्धांजलि
ग्वालियर टेकनपुर में पदस्थ बीएसएफ आईजी गुना निवासी राजेश शर्मा का बीती शाम हार्ट अटैक से निधन हो गया था। 20 मार्च की शाम को उनका पार्थिव शरीर गुना निवास पर पहुंचा। कलेक्टर केके कन्याल, एसपी एसके सिन्हा, जन प्रतिनिधि, नागरिकों, अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। दिवंगत बीएसएफ आईजी राजेश शर्मा का केंट मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।