गुना नगर: ऑफीसर कॉलोनी में शासकीय आवास से चोरी, आरोपी गिरफ्तार, कुछ सामान बरामद
गुना कैंट थाना पुलिस ने ऑफीसर कॉलोनी में शासकीय आवास में चोरी करने वाले आरोपी राशिद उर्फ मच्छर खान निवासी डोंगापूरा कैंट गुना को 20 मार्च को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने कहा, 21 फरवरी 2025 को फरियादी राजेंद्र श्रीवास्तव ने चोरी की रिपोर्ट की थी। आरोपी के कब्जे से कुछ सामान दो सेलिंग फैन और बर्तन बरामद किए है। न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।