उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़
दो बसों में आमने-सामने जोरदार टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित
कोटद्वार। उत्तराखंड के पर्वतीय मार्ग पर आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। धुमाकोट से कोटद्वार की ओर आ रही बस और कोटद्वार से द्वारी जा रही एक अन्य बस के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए। इस अचानक हुए हादसे से यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
#UttrakhandparivahanNigam #gmou #follower #viral newpost