देहरादून में प्राथमिक शिक्षकों की हुंकार: पुरानी पेंशन और TET अनिवार्यता के खिलाफ 'आक्रोश रैली'
देहरादून: उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन (उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ), जनपद चम्पावत के नेतृत्व में आज देहरादून की सड़कों पर शिक्षकों का भारी सैलाब उमड़ा। अपनी लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार 'आक्रोश रैली' निकाली।