बटियागढ़: कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने गृह ग्राम सकोर में किया मतदान, सभी से की वोट देने की अपील
मप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष केबीनेट मंत्री दर्जा डॉ रामकृष्ण कुसमरिया ने आज अपने ग्रह ग्राम सकोर के मतदान केंद्र में लोकसभा चुनावों के लिए मतदान किया और अपना वोट डाला मतदान के बाद कुसमरिया ने सभी से मतदान करने की अपील की और कहा कि यह लोकतंत्र का उत्सव है, महापर्व है, व्यक्ति मतदान करके देश की उन्नति रक्षा और क्षेत्र के विकास में सहभागी बने