बटियागढ़: हरदुआ जामसा में खेत मे मोटर पंप चालू करते किसान की करंट लगने से मौत,सिविल अस्पताल हटा लाया गया
मगरोंन थाना क्षेत्र के हरदुआ जामसा गांव मे खेत मे मोटर पंप चालू करते समय एक किसान की करंट लगने से दुःखद मौत हो गई,म्रतक किसान सोनू पिता अमर सिंह लोधी उम्र 26 वर्ष सिंचाई के लिए खेत मे मोटर पंप चालू कर रहा था तभी अचानक करंट लग गया,घटना के बाद म्रतक को सिविल अस्पताल हटा लाया गया जंहा डॉक्टर ने म्रत घोषित कर दिया,मगरोंन थाना पुलिस ने मर्ग पंचनामा कार्यवाही की