बटियागढ़: शादी में जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात ट्रेक्टर ने मारी टक्कर,2 घायल,बटियागढ़ के पास घटना
बटियागढ़ बकस्वाहा मार्ग पर देर रात बाइक सवारों को अज्ञात ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी,घटना में बाइक सवार वीरेन्द्र गौंड और सोभरन सिंह घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,दोनो बाइक सवार हीरापुर से शादी समारोह में शामिल होने नीमखेड़ा गांव जा रहे थे,तभी अज्ञात ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी,घटना की सूचना बटियागढ़ थाना पुलिस को दी गई है।