बटियागढ़: सिलापरी sst चेक पोस्ट पर 24 पाव देशी शराब पकड़ी गई,रजपुरा थाना व टीम की कार्यवाही
दमोह छतरपुर जिले की सीमा पर सिलापरी SST चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान टीम ने एक बाइक से 24 पाव देशी अवैध शराब पकड़ी गई,नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार,रजपुरा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुर्जर और टीम ने यह कार्यवाही की,पुलिस ने आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर टीम द्वारा चेक पोस्टो पर जगह जगह कार्यवाही की जा रही है।