मानपुर: पनपथा: बाघ के हमले के बाद खेरवा टोला में दंगा करने के आरोप में 7 गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Manpur, Umaria | May 29, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत ग्राम पनपथा खेरवा टोला मे घर के अन्दर बाघ के हमले में मृत एवं घायलों के साथ-साथ बाघ के रेस्क्यू की कार्यवाही के दौरान भीड़ मे शामिल लोगों के द्वारा शासकीय कार्य मे बाधा डालकर प्राणघातक हमला कर दंगा करने वाले 07 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।वहीं शेष अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।