बुढ़ाना: रतनपुरी पुलिस ने दो नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
रतनपुरी पुलिस द्वारा अपराधियों और अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं धरपकड़ अभियान के अंतर्गत दो नफर वारंटी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यहां पर गिरफ्तार अभियुक्त आकाश और सोनू गांव फूलत के निवासी हैं जो कि धारा 452,323,504,506 के अंतर्गत वारंटी थे। रतनपुरी पुलिस ने अभियुक्तो को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ की है।