भीकनगांव में भारतीय किसान संघ के 10 दिवसीय आंदोलन के बाद बिंजलवाड़ा सिंचाई परियोजना का काम अब गति पकड़ रहा है। गुरुवार को खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल ने क्षेत्र का दौरा किया और अधिकारियों को 4 दिन में पाइप व मशीन बढ़ाकर काम तेजी से पूरा करने का अल्टीमेटम दिया।