विजयपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सहसराम से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो विकास के दावों की पोल खोलती है। यहां दो महिलाओं की अंतिम यात्रा बारिश के बाद कीचड़ से लथपथ गलियों से होकर निकली — यह सिर्फ एक शवयात्रा नहीं, बल्कि खोखले विकास की 'शवयात्रा' बन गई।