Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
image
image
image
image
image

*12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस* *शीतल कुण्ड मन्दिर परिसर में हुआ जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम* *जिलेभर में उपखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आमजन ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश* *जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी की रही गरिमामय उपस्थिति* डीडवाना-कुचामन, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम डीडवाना स्थित शीतल कुण्ड मन्दिर परिसर में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आमजन की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली तथा नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण राज्यमंत्री श्री विजय सिंह चौधरी,जिला कलक्टर अवधेश मीना, पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान, एडीएम विकास मोहन भाटी, जीतेंद्र सिंह जोधा सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण टेलीकास्ट के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को दिखाया गया। निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में मंच प्रदर्शन के माध्यम से योगाभ्यास कराया गया। राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का प्रभावी साधन भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार प्रदान करती है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे योग को केवल एक दिवस के आयोजन तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का नियमित हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, मानसिक तनाव दूर होता है तथा व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होता है। योगाभ्यास के उपरांत जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना ने उपस्थित जन समूह को योग संकल्प दिलाया तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मतदान शपथ भी दिलाई। आयुर्वेद विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. तुलसीराम ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलेभर में उपखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों सहित विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जिले के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, आयुर्वेद विभाग के कार्मिकों तथा बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता रही।

Didwana, Nagaur | Jun 21, 2026

MORE NEWS

*12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस* *शीतल कुण्ड मन्दिर परिसर में हुआ जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम* *जिलेभर में उपखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आमजन ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश* *जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी की रही गरिमामय उपस्थिति* डीडवाना-कुचामन, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम डीडवाना स्थित शीतल कुण्ड मन्दिर परिसर में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आमजन की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली तथा नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण राज्यमंत्री श्री विजय सिंह चौधरी,जिला कलक्टर अवधेश मीना, पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान, एडीएम विकास मोहन भाटी, जीतेंद्र सिंह जोधा सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण टेलीकास्ट के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को दिखाया गया। निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में मंच प्रदर्शन के माध्यम से योगाभ्यास कराया गया। राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का प्रभावी साधन भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार प्रदान करती है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे योग को केवल एक दिवस के आयोजन तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का नियमित हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, मानसिक तनाव दूर होता है तथा व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होता है। योगाभ्यास के उपरांत जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना ने उपस्थित जन समूह को योग संकल्प दिलाया तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मतदान शपथ भी दिलाई। आयुर्वेद विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. तुलसीराम ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलेभर में उपखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों सहित विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जिले के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, आयुर्वेद विभाग के कार्मिकों तथा बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता रही। - Didwana News