लोहंडीगुडा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के घेराव के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की आलोचना की
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि NSUI द्वारा बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव किया जा रहा था।NEET पेपर लीक, CBSE परीक्षा में गड़बड़ी और छत्तीसगढ़ में 12वीं परीक्षा में हो रहे पेपर लीक मामलों को लेकर आज NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ जी और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण घेराव का कार्यक्रम रखा गया था।