डुमरांव: नवाडेरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में मृत होमगार्ड मामले में पुलिस ने चालक सह तस्कर को यूपी से गिरफ्तार कर भेजा जेल
Dumraon, Buxar | Mar 12, 2024 नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के नवाडेरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में 3 मार्च 2023 को होमगार्ड की हुई मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सह पिकअप चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी गिरफ्तारी यूपी के बदलापुर से हुई है। ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पिछले कई माह से प्रयासरत थी।