डुमरांव: नया भोजपुर चौक पर पेप्सी गोदाम से ₹25000 की चोरी के मामले में पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Dumraon, Buxar | Mar 12, 2024 नया भोजपुर चौक पर पेप्सी गोदाम से ₹25000 की चोरी के मामले में पुलिस ने शत-प्रतिशत रिकवरी के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पेप्सी गोदाम में चोरी हुई है जहां से चोर ने गल्ले में रखे ₹25000 चोरी कर लिए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू की और नया भोजपुर से ही एक चोर को पकड़ लिया।