डुमरांव: डुमरांव के पश्चिमी रेल फाटक LC 67 ए पर महाजाम के कारण दोनों दिशाओं में फंसी रही ट्रेनें, 35 मिनट तक रेल लाइन बाधित
Dumraon, Buxar | Mar 11, 2024 डुमरांव स्टेशन के पश्चिमी रेल फाटक एलसी 67 ए पर महाजाम के कारण सोमवार को अप और डाउन दोनों दिशाओं में ट्रेनें 35 मिनट तक फंसी रही। कुल 35 मिनट तक हावड़ा दिल्ली मेन लाइन इस कारण बाधित रहा। जहां डाउन में अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस डुमरांव स्टेशन के आउटर पर 27 मिनट तक फंसी रही वही स्टेशन के अप प्लेटफॉर्म पर फरक्का एक्सप्रेस भी फंसी रही।