डुमरांव: अटांव पंचायत के मुंगासी गांव में असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों ने एक भैंसे को धारदार हथियार से किया जख्मी
Dumraon, Buxar | Mar 11, 2024 डुमरांव थाना क्षेत्र के अटांव पंचायत के मुंगासी गांव में कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों ने एक भैंसे को धारदार हथियार से जख्मी कर दिया। गांव के ही पीएलवी राहुल कुमार दुबे ने बताया कि ऐसी घटनाएं पिछले कई दिनों से हो रही हैं। घटना के बाद लोगों ने डुमरांव पशु चिकित्सालय में फोन कर घायल पशु का इलाज कराया है।