देहरादून: पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पर नजर, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने सरकार पर लगाया आरोप
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग की कार्यशैली पर भी कांग्रेस ने कई सवाल उठाए।