देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया
प्रदेश भर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि आज और कल देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। साथ ही उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत में भारी वर्षा की संभावना है। इन पर्वतीय जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।