हसपुरा: नए बीडीओ ने हसपुरा प्रखंड कार्यालय में किया पदभार ग्रहण, पूर्व बीडीओ ने गुलदस्ते देकर किया स्वागत
हसपुरा प्रखंड कार्यालय में नवपदस्थापित बीडीओ पंकज कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व बीडीओ ने प्रभार सौंपने के उपरांत नये बीडीओ को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।नये बीडीओ ने कहा प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।