मुरैना में पड़ोसियों ने युवक और उसके परिजनों पर किया ह.मला, कई लोग घायल
मुरैना शहर की सिंघल बस्ती में सोमवार रात पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिं.सक रूप ले लिया। घटना में एक युवक समेत उसके कई परिजन घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के धौलपुर जिले के आंगई निवासी 21 वर्षीय पियूष जाटव अपने मामा के घर सिंघल बस्ती आया हुआ था। रविवार रात करीब 9:30 बजे वह घर की छत पर खड़ा था, तभी पड़ोस में रहने वाले अमरदीप उर्फ छोटू जाटव, कुलदीप जाटव और विनोद जाटव वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
पियूष के अनुसार, जब उसने विरोध किया तो अमरदीप ने उसे जमीन पर प.टक दिया और सिर पर स.रिया मा.र दिया, जिससे उसके सिर में गं.भीर चो.ट आई और खू.न निकलने लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके मामा विनोद, मामी राजेन्द्री, नानी शिवदेवी, मां मिथलेश और रिश्तेदार सौरभ के साथ भी आरोपियों ने मा.रपीट कर दी।
रिपोर्ट में आरोप है कि कुलदीप जाटव ने फ.रसे से ह.मला कर विनोद के सिर में चो.ट पहुंचाई, जबकि अन्य आरोपियों ने ला.ठी-स.रियों से मा.रपीट की। घटना में दीदार, राजेन्द्री, शिवदेवी, मिथलेश और सौरभ भी घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Disclaimer
This news is being shown to you by Morena City News only as news,
We fully follow the social media content policy so some scenes have been hidden.