बेलगावी में चिकन के टुकड़ों को लेकर शुरु हुई बहस हत्या में बदल गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ के दौरान कथित तौर पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत ज़िले के कबीरगंज गांव के रहने वाले सीताराम के तौर पर हुई है. आरोपी अरुण कुमार और सीताराम दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे. बेलगावी जिले के मुदलागी तालुक के हुनाश्याल पीजी गांव में पार्टी चल रही थी. इस पार्टी के दौरान सीताराम और अरुण कुमार के बीच चिकन के टुकड़ों को लेकर बहस हो गई. बताया जा रहा है कि अरुण कुमार ने सीताराम से ज्यादा चिकन के पीस लेने पर सवाल किया, सीताराम ने जवाब नहीं दिया. बस इसी बात पर दोनों में बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते बहस बढ़ गई और गुस्से में अरुण कुमार ने कथित तौर पर सीताराम की छाती पर चाकू चाकू से वार कर दिया. अरुण कुमार सीताराम को फौरन अस्पताल लेकर गए. वहां उन्होंने दूसरों को गुमराह करने के लिए यह बताया कि सीताराम