जौनपुर: सिद्दीकपुर में नवमनोनीत प्रदेश सचिव का जोरदार स्वागत किया गया
समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा द्वारा गुलाबी देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिद्दीकपुर में नवमनोनीत प्रदेश सचिव महिला सभा उषा जायसवाल का स्वागत समारोह आयोजित हुआ जिसमें पूर्व विधायक अरशद खान की अगुवाई में सदर विधानसभा के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।