सरीला: जलालपुर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस, एडिशनल एसपी ने भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
सरीला तहसील क्षेत्र के जलालपुर थाना परिसर में आज शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।