सादाबाद: दहेज हत्या के मुकदमे से संबंधित कस्बा सादाबाद के 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सादाबाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दहेज हत्या के मुकदमे से सम्बन्धित कस्बा सादाबाद निवासी 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में कोतवाली सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।