मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद का जिले के विद्यालयों में हुआ सीधा प्रसारण
मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शासकीय सांदीपनि कमला नेहरू विद्यालय, भोपाल से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम का जिला डिंडौरी के समस्त शासकीय विद्यालयों में लाइव प्रसारण किया गया।
लाइव प्रसारण के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के प्रेरणादायी उद्बोधन एवं संवाद को देखा और सुना। इस दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन, नवाचार, व्यक्तित्व विकास तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश साझा किए, जिनसे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नई प्रेरणा मिली।
जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक प्रसारण सुनिश्चित किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पूरे उत्साह एवं रुचि के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए मुख्यमंत्री के संदेशों को आत्मसात किया।
#DrMohanYadav
#ChiefMinisterMP
#MadhyaPradesh
#SchoolEducation
#EducationForAll
#StudentEngagement
#TeacherEmpowerment
#QualityEducation
#HolisticEducation
#InnovationInEducation
#FutureReadyStudents
#LearningTogether
#GovernmentSchools
#DigitalEducation
#LiveBroadcast
#EducationMatters
#Dindori
#MPNews
#PublicRelations
#Jansampark #collectordindori
82 views | Dindori, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026