शिवपुरी नगर: शिवपुरी पुलिस को बड़ी सफलता: करोंदी से नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया!
शिवपुरी जिले में अपराधियों और महिला अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फिजिकल थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करोंदी क्षेत्र से नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ गलत काम करने वाले आरोपी अरुण कुमार जाटव को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।