ज़मानिया: गाजीपुर में छात्रवृत्ति फॉर्म में जीरो उपस्थिति से छात्राएं परेशान, प्राचार्य ने लिखा पत्र, जल्द होगा समाधान
गाजीपुर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए और बीएससी की नियमित छात्राओं के छात्रवृत्ति फॉर्म 2025-26 में उपस्थिति शून्य दिखाए जाने का मामला सामने आया है, जिससे नाराज दर्जनों छात्राएं सोमवार को जिला अधिकारी अविनाश कुमार के कार्यालय पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने पूरे सेमेस्टर नियमित रूप से कक्षाएं की हैं।