नानपारा: रिख्खी गांव के पास 2 बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, हादसे में 2 युवक गंभीर रूप से हुए घायल
नानपारा तहसील क्षेत्र के रिख्खी गांव के पास रविवार की शाम 7:00 बजे दो बाईकों की भिड़ंत हो गई। टक्कर में एक बाइक सवार रूपईडीहा के हथमरवा निवासी कुर्बान अली और दूसरी बाइक पर सवार तुराब गांव निवासी वकील घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा भेज दिया।