बकावंड: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सीएमएचओ ने किया सीएचसी बस्तर का निरीक्षण, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, एचपीवी टीकाकरण और डायरिया
*बस्तर, 03 अगस्त 2026* - बरसात के मौसम को देखते हुए कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया गया है। CMHO डॉ. संजय बसाक और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मलेरिया, डेंगू और डायरिया रोकथाम के लिए दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए