हजारीबाग के पदमा गेट के पास हुए सड़क हादसे में JAP-7 के सब इंस्पेक्टर अनिल पासवान की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अनिल पासवान चोरदाहा थाना, चौपारण में पदस्थापित थे और पुलिस सभा में शामिल होने JAP-7 मुख्यालय आए थे। कार्यक्रम के बाद बस पकड़ने के दौरान तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। इलाज के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना से पुलिस विभाग में शोक है।