गुन्नौर: गांव गुरेठा में तालाब सौंदर्यीकरण कार्य में जल निकासी नहीं बनने से ग्रामीण परेशान हैं #jansamasya
गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव गुरेठा के ग्रामीणों ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गांव में तालाब सौंदर्यीकरण कार्य में जल निकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन गांव से आने वाले बारिश के पानी की निकासी के लिए पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया।