इंटरनैशनल क्रूज पर कई तरह की नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला रैकेट पकड़ा गया है। यह पूरा रैकेट सेक्टर-62 स्थित आईथम टावर में ऑफिस खोलकर चलाया जा रहा था। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने इस रैकेट के मास्टर माइंड गली प्रेम कुमार निवासी विशाखापटनम को रविवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है।