Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
image
image
image
image
image
image

बीपीएल चयन से जरूरतमंद परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ : कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा अध्यक्ष ने भटियात विकास खंड में चयनित बीपीएल परिवारों से किया संवाद अधिकारियों को पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश चंबा, (चुवाड़ी) अगस्त 11 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज अंबेडकर भवन चुवाड़ी में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सर्वे के आधार पर चयनित बीपीएल परिवारों से संवाद किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले वास्तविक जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों के चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए आठ चरणों में सर्वेक्षण करवाया है, ताकि ऐसे परिवार जो वास्तव में सरकारी सहायता के पात्र हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित किया गया है कि वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को ही सूची में शामिल किया जाए। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण को विशेष प्राथमिकता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसे परिवारों तक सहायता पहुंचाना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण आवास, शिक्षा, उपचार, पेंशन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में बीपीएल सूची में अपात्र परिवारों के शामिल होने तथा वास्तविक जरूरतमंद परिवारों के सूची से बाहर रहने की शिकायतें मिलती रही हैं। इसी के दृष्टिगत सरकार ने व्यापक सर्वेक्षण के माध्यम से पात्र परिवारों की पहचान कर बीपीएल चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान किसी भी कारणवश वंचित रहे वास्तविक जरूरतमंद परिवारों की पात्रता की शर्तें पूरी होने पर उनके मामलों पर भी नियमानुसार विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर जनकल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से सरकार द्वारा कार्यान्वित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ उठाने का आग्रह भी किया। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान उपस्थित लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। विधानसभा अध्यक्ष का इससे पहले उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) मनीष सोनी ने स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान बीपीएल चयन प्रक्रिया सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की। खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा ने स्वागत संबोधन रखते हुए विकासखंड भटियात से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.शामलाल, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, तहसील कल्याण अधिकारी आरती देवी, बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मवीर, विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित रहे। इन ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों ने संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा ग्राम पंचायत नैनीखंड,बलेरा, तुनुहट्टी, ककीरा-जरेई, ककीरा-कस्बा, खरेरा, गडाना, घटासनी, चलामा, तारागढ़, कुड्डी, अवांह, होबार,जत्रूण, परछोड़, साढल, बनेट, रायपुर, जंदरेाग, तुरकडा, परसियारा, मलूंडा, काहरी, गाहर तथा ग्राम पंचायत कुड़नू के लाभार्थियों इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Chamba, Chamba | Aug 11, 2026

MORE NEWS

बीपीएल चयन से जरूरतमंद परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ : कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा अध्यक्ष ने भटियात विकास खंड में चयनित बीपीएल परिवारों से किया संवाद अधिकारियों को पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश चंबा, (चुवाड़ी) अगस्त 11 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज अंबेडकर भवन चुवाड़ी में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सर्वे के आधार पर चयनित बीपीएल परिवारों से संवाद किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले वास्तविक जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों के चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए आठ चरणों में सर्वेक्षण करवाया है, ताकि ऐसे परिवार जो वास्तव में सरकारी सहायता के पात्र हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित किया गया है कि वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को ही सूची में शामिल किया जाए। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण को विशेष प्राथमिकता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसे परिवारों तक सहायता पहुंचाना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण आवास, शिक्षा, उपचार, पेंशन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में बीपीएल सूची में अपात्र परिवारों के शामिल होने तथा वास्तविक जरूरतमंद परिवारों के सूची से बाहर रहने की शिकायतें मिलती रही हैं। इसी के दृष्टिगत सरकार ने व्यापक सर्वेक्षण के माध्यम से पात्र परिवारों की पहचान कर बीपीएल चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान किसी भी कारणवश वंचित रहे वास्तविक जरूरतमंद परिवारों की पात्रता की शर्तें पूरी होने पर उनके मामलों पर भी नियमानुसार विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर जनकल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से सरकार द्वारा कार्यान्वित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ उठाने का आग्रह भी किया। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान उपस्थित लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। विधानसभा अध्यक्ष का इससे पहले उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) मनीष सोनी ने स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान बीपीएल चयन प्रक्रिया सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की। खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा ने स्वागत संबोधन रखते हुए विकासखंड भटियात से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.शामलाल, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, तहसील कल्याण अधिकारी आरती देवी, बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मवीर, विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित रहे। इन ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों ने संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा ग्राम पंचायत नैनीखंड,बलेरा, तुनुहट्टी, ककीरा-जरेई, ककीरा-कस्बा, खरेरा, गडाना, घटासनी, चलामा, तारागढ़, कुड्डी, अवांह, होबार,जत्रूण, परछोड़, साढल, बनेट, रायपुर, जंदरेाग, तुरकडा, परसियारा, मलूंडा, काहरी, गाहर तथा ग्राम पंचायत कुड़नू के लाभार्थियों इस अवसर पर उपस्थित रहे। - Chamba News