राजपुर: राजपुर में सरपंच संघ की बैठक, विधान परिषद चुनाव में भागीदारी और अधिकार बढ़ाने की मांग
Rajpur, Buxar | May 9, 2026 राजपुर प्रखंड मुख्यालय के सभा कक्ष में शनिवार को 2:00 बजे अपराह्न में सरपंच संघ अध्यक्ष फुटुचंद सिंह की अध्यक्षता में सरपंच, उप-सरपंच एवं ग्राम कचहरी सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव में सक्रिय भागीदारी का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने मांग की कि अन्य जनप्रतिनिधियों की तरह सरपंच, उप-सरपंच व पंचों को भी मतदाता बनाया जाए ।