बलिया: नरही पुलिस ने पाक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमे के वांछित बाल अपचारी को किया निरूद्ध
Ballia, Ballia | Jun 16, 2025 पाक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमें के वांछित बाल अपचारी को नरही पुलिस ने निरूद्ध किया है। इस बारे में सोमवार को दिन में करीब दो बजे मीडिया से थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बाल अपचारी ने अपनी उम्र साबित करने के लिए आधार कार्ड व आठवीं कक्षा का अंकपत्र प्रस्तुत किया। तस्दीक के बाद उसे सुबह 10 बजे पुलिस ने निरूद्ध कर लिया है।