बलिया: गोविन्दपुर-भरौली मार्ग पर दो डम्परों की आमने-सामने टक्कर, चालक घायल, सड़क पर लगा लंबा जाम
Ballia, Ballia | Jun 16, 2025 नरही थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर—भरौली मार्ग पर सोमवार की सुबह करीब नौ बजे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में लगे दो डम्परों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक डम्पर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया।