बलिया: हज फ्लाइट में चिंगारी की घटना पर बलिया में मंत्री दानिश आजाद ने कहा, यात्रियों को कोई खतरा नहीं
Ballia, Ballia | Jun 16, 2025 बलिया पीडब्ल्यूडी सभागार में सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दानिश आजाद अंसारी ने अमौसी एयरपोर्ट पर हज यात्रियों को लेकर लौटी सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट में चिंगारी निकलने की घटना को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक टेक्निकल समस्या थी, जो लैंडिंग के बाद सामने आई ।