मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू व्यवहार न्यायालय में ई-कोर्ट कार्यक्रम के तहत अधिवक्ताओं और क्लर्कों को प्रशिक्षण दिया गया
व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं व अधिवक्ता क्लर्को के लिए ई-कोर्ट प्रोग्राम (ईसीटी) के तहत शनिवार दोपहर 3 बजे से एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। मास्टर ट्रेनर राहुल सत्यार्थी एवं चार्जरस सुराणा के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।