सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे में दो चोरों को गिरफ्तार किया और चोरी गयी बाइक समेत पूर्व में रेलवे स्टेशन से चोरी की गयी मोटरसाइकिल बरामद की। धोबी मुहल्ला के अभिषेक कुमार पिता गोविंद राम के घर के दरवाजे के पास खड़ी की गयी बाइक 6 फरवरी को चोरी हो गयी थी।