मेदिनीनगर (डालटनगंज): एमआरएमसीएच से हत्याकांड का कैदी हुआ फरार, जवान को धक्का देकर भागा, 30 जनवरी को लाया गया था
एमआरएमसीएच से हत्याकांड का एक कैदी फरार हो गया। कैदी सुरक्षा में तैनात जवान को धक्का देकर भाग निकला। घटना शुक्रवार सुबह हुई। घटना के बाद जेल से लेकर अस्पताल महकमे में हड़कंप मच गया है। जेल से इस संबंध में कोर्ट को जानकारी दे दी गई है। जिस तरह से यह घटना हुई, उससे स्पष्ट होता है सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही का फायदा उठाते हुए कैदी मौके से भाग निकला।