मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में 76 केंद्रों पर मैट्रिक और 40 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी, 67262 परीक्षार्थी भाग लेंगे
झारखंड अधिविद्य परिषद,रांची द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 11 फरवरी से 3 मार्च तक संचालित होगी। पलामू में माध्यमिक परीक्षा में 34665 एवं इंटरमीडिएट कला,विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों की परीक्षा में 32597 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दोनों परीक्षाओं में 67262 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। मैट्रिक के लिए 76 एवं इंटर के लिए 40 केंद्र है।