मेदिनीनगर (डालटनगंज): मांग में सिंदूर भरकर शादी से मुकरने पर मनिका के युवक के खिलाफ युवती ने मेदिनीनगर शहर थाने में FIR दर्ज कराई
तीन वर्ष तक यौन संबंध बनाने के बाद मांग में सिन्दुर भरके एक युवक द्वारा शादी से मुकर जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शनिवार शाम 5 बजे पलामू से सटे मनिका थाना क्षेत्र की एक 27वर्षीया युवती ने मेदिनीनगर शहर थाना में मामला दर्ज कराया है। मनिका के चामा, बरवइया के अजीत प्रसाद पिता अशोक प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। युवती की मेडिकल जांच हुई।