कांके: सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ पर एक दुकान में भीषण आग लगी
Kanke, Ranchi | Mar 6, 2025 सदर थाना क्षेत्र स्थित बूटी मोड़ के पास गुरुवार शाम करीब सात बजे एक दुकान में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भीषण लगी है कि इसकी ऊंची ऊंची दिखाई दे रही है। आग लगने की वजह से आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस और दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दे दी है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।